जनगणना 2027 स्व-गणना (Self Enumeration): 20 महत्वपूर्ण सवालों के जवाब, लॉगिन से लेकर SE ID तक जानें पूरी प्रक्रिया और जरूरी जानकारी
1. स्व-गणना क्या है?
स्व-गणना एक ऐसी सुविधा है, जिसमें उत्तरदाता जनगणना प्रश्नावली को जनगणना प्रगणक द्वारा भरे जाने के बजाय स्वयं भरकर प्रस्तुत कर सकते हैं। स्व-गणना पोर्टल, भारत के महारजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त के कार्यालय का एक आधिकारिक ऑनलाइन मंच है, जो निवासियों को अपने घर से ही जनगणना 2027 के लिए अपनी विस्तृत जानकारी भरने की सुविधा प्रदान करता है。
2. स्व-गणना के क्या लाभ हैं?
स्व-गणना के माध्यम से आप वेब पोर्टल पर अपनी सुविधानुसार स्वयं अपनी जानकारी भर सकते हैं। इससे आपका समय भी बचेगा।
चूँकि आप अपनी जानकारी स्वयं दर्ज करते हैं, इसलिए इससे अधिक सटीकता सुनिश्चित होती है।
आप अपना डेटा सीधे स्वयं दर्ज करते हैं, जिससे गोपनीयता की भावना बढ़ती है।
इससे प्रगणक का कार्य अधिक तेज और सरल हो जाता है।
इससे जनगणना प्रक्रिया अधिक कुशल बनाने में सहायता मिलती है।
3. जनगणना 2027 में मैं स्व-गणना कब कर सकता/सकती हूँ?
उत्तर प्रदेश, पंजाब और गोवा राज्यों तथा उत्तराखंड राज्य के हिमाच्छादित क्षेत्रों से भिन्न क्षेत्रों में जनसंख्या की गणना के चरण के दौरान, स्व-गणना पोर्टल 15 दिनों (16 नवम्बर से 30 नवम्बर, 2026 तक) खुला रहेगा। अन्य राज्यों और संघ राज्य क्षेत्रों (लद्दाख संघ राज्य क्षेत्र तथा जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के हिमाच्छादित क्षेत्रों को छोड़कर) के लिए स्व-गणना पोर्टल 15 दिनों (10 जनवरी से 24 जनवरी, 2027 तक) खुला रहेगा। यह अवधि घर-घर जाकर जनसंख्या की गणना का क्षेत्रीय कार्य प्रारंभ होने से ठीक पहले की होगी。
4. क्या स्व-गणना अनिवार्य है?
नहीं, यह वैकल्पिक है। प्रगणक परिवारों का दौरा करेंगे और आपकी गणना की जाएगी। तथापि, जनगणना में भाग लेने के लिए इसे एक सुविधाजनक और कुशल माध्यम के रूप में प्रोत्साहित किया जाता है。
5. क्या मैं किसी भी भाषा में स्व-गणना कर सकता/सकती हूँ?
स्व-गणना 16 भाषाओं में से किसी एक भाषा में की जा सकती है。
6. क्या स्व-गणना करने के लिए इंटरनेट की आवश्यकता है?
हाँ, पोर्टल पर जानकारी प्राप्त करने और प्रस्तुत करने के लिए इंटरनेट कनेक्शन आवश्यक है। बेहतर दृश्यता के लिए डेस्कटॉप/लैपटॉप कंप्यूटर का उपयोग करने की सलाह दी जाती है。
7. मैं जनगणना स्व-गणना पोर्टल पर लॉग इन कैसे करूँ?
उत्तरदाता उस राज्य/संघ राज्य क्षेत्र का चयन करेगा जिसमें वह स्व-गणना करना चाहता है, अपनी पसंदीदा भाषा का चयन करेगा और आगे बढ़ेगा। महत्वपूर्ण निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ने के पश्चात, वह ‘जारी रखें’ पर क्लिक करेगा तथा परिवार के मुखिया या परिवार के किसी अन्य सदस्य का मोबाइल नंबर दर्ज करेगा। यदि मोबाइल नंबर जनगणना 2027 के प्रथम चरण (मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना–HLO) के दौरान दिए गए मोबाइल नंबर से मेल खाता है, तो HLO के दौरान दर्ज किए गए परिवार के स्थान का विवरण (ग्राम/नगर, वार्ड, उप-जिला, जिला और राज्य/संघ राज्य क्षेत्र) पुष्टि के लिए प्रदर्शित होगा। यदि उत्तरदाता वर्तमान में प्रदर्शित स्थान पर निवास कर रहा है, तो वह ‘मूल जानकारी’ अर्थात् प्रश्न 1 से 6 (Q1–Q6) भरने के लिए आगे बढ़ सकता है। अन्यथा, उसे मानचित्र के माध्यम से अपने वर्तमान निवास स्थान को चिह्नित करना होगा。
यदि मोबाइल नंबर मेल नहीं खाता है, तो उत्तरदाता परिवार के किसी अन्य सदस्य का मोबाइल नंबर दर्ज करने का प्रयास कर सकता है अथवा उसी मोबाइल नंबर के साथ आगे बढ़ सकता है。
8. स्व-गणना पोर्टल पर अपने निवास स्थान का सही पता कैसे निर्धारित करें?
ड्रॉप-डाउन मेनू से जिला, उप-जिला और ग्राम/नगर का चयन करें। यदि स्व-गणना आपके निवास स्थान पर मोबाइल डिवाइस के माध्यम से की जा रही है, तो ‘हाँ, स्थान प्राप्त करें’ विकल्प पर क्लिक करने से डिवाइस के अक्षांश और देशांतर (Latitude and Longitude) का उपयोग करके वर्तमान स्थान प्राप्त किया जाएगा। यह सुविधा केवल मोबाइल डिवाइस के लिए उपलब्ध है। वैकल्पिक रूप से, ‘नहीं, मानचित्र पर स्थान चिह्नित करें’ विकल्प का चयन करें तथा ग्राम/नगर/स्थानीयता/मजरा/प्रमुख स्थल का नाम दर्ज करें और उससे मेल खाने वाले निकटतम विकल्प का चयन करें। मानचित्र प्रदर्शित होने पर, उसे ज़ूम करके लाल मार्कर को अपने सटीक अथवा लगभग सटीक आवासीय स्थान पर समायोजित करें। आगे बढ़ने से पहले, प्रदर्शित स्थान के विवरण तथा अक्षांश और देशांतर की पुष्टि करें। स्थान का सही चिह्नांकन आवश्यक है, ताकि स्व-गणना आईडी (SE ID) किसी प्रगणक को आवंटित की जा सके और परिवार का डेटा प्रगणक के मोबाइल ऐप में उपलब्ध हो सके。
->>प्रभावी स्व-गणना के लिए मानचित्र को सावधानीपूर्वक समायोजित करें और लाल मार्कर को अपने घर के सटीक स्थान पर रखें।
9. यदि OTP प्राप्त नहीं होता है, तो क्या करना चाहिए?
सुनिश्चित करें कि दर्ज किया गया मोबाइल नंबर सही है। साथ ही, यह भी जाँच लें कि मोबाइल नेटवर्क की सिग्नल शक्ति पर्याप्त है। यदि समस्या बनी रहती है, तो कुछ मिनट प्रतीक्षा करें और पुनः प्रयास करें。
10. यदि पोर्टल कार्य नहीं कर रहा है, तो मुझे क्या करना चाहिए?
पृष्ठ को रिफ्रेश करने अथवा कुछ समय बाद पोर्टल को पुनः एक्सेस करने का प्रयास करें। यदि समस्या बनी रहती है, तो पोर्टल पर उपलब्ध जनगणना हेल्पलाइन से संपर्क करें。
11. स्व-गणना पोर्टल पर अपनी जानकारी प्रस्तुत करने के बाद क्या होगा?
जानकारी प्रस्तुत करने के बाद, स्क्रीन पर P से प्रारंभ होने वाली एक विशिष्ट 11 अंकों की स्व-गणना पहचान संख्या (SE ID) प्रदर्शित होगी। आपको स्व-गणना पहचान संख्या (SE ID) के साथ एक पुष्टिकरण SMS भी प्राप्त होगा। कृपया इसे सुरक्षित रखें तथा परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी साझा करें, ताकि जनसंख्या गणना के क्षेत्रीय दौरे के दौरान जनगणना प्रगणक के आपके परिवार में आने पर उन्हें यह उपलब्ध कराई जा सके。
12. यदि मैं अपनी SE ID भूल जाऊँ या खो दूँ, तो क्या होगा?
आप अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर का उपयोग करके SE पोर्टल के माध्यम से अपनी SE ID पुनः प्राप्त कर सकते हैं। प्रगणक के आपके घर आने के दौरान आप उनकी सहायता भी ले सकते हैं。
13. यदि मैं स्व-गणना कर लेता/लेती हूँ, तो क्या प्रगणक फिर भी मेरे घर आएगा?
हाँ, प्रगणक आपके परिवार का दौरा करेगा। यदि आपने स्व-गणना की है, तो डेटा की पुष्टि के लिए प्रगणक के दौरे के दौरान आपको अपनी SE ID प्रगणक के साथ साझा करनी होगी。
14. क्या मैं पोर्टल पर जानकारी प्रस्तुत करने के बाद उसमें संशोधन कर सकता/सकती हूँ?
पोर्टल पर आपकी प्रगति स्वतः ड्राफ्ट के रूप में सहेजी जाती है। आपको स्व-गणना के लिए उपलब्ध अवधि के भीतर प्रपत्र भरकर प्रस्तुत करना होगा। अंतिम रूप से प्रपत्र प्रस्तुत करने अथवा स्व-गणना के अंतिम दिन तक आप अपने विवरण में संशोधन कर सकते हैं। जानकारी प्रस्तुत करने के बाद अथवा स्व-गणना की अवधि समाप्त होने के बाद, प्रगणक के दौरे के दौरान ही उसमें परिवर्तन किया जा सकेगा。
15. क्या स्व-गणना पोर्टल पर मेरी जानकारी सुरक्षित है?
हाँ, सभी डेटा एन्क्रिप्टेड और सुरक्षित हैं। डेटा को एन्क्रिप्ट कर कड़े साइबर सुरक्षा और गोपनीयता उपायों के साथ सुरक्षित सरकारी सर्वरों पर संग्रहीत किया जाएगा。
16. क्या मुझे स्व-गणना के लिए कोई दस्तावेज अपलोड करना होगा?
नहीं, किसी भी दस्तावेज को अपलोड करने की आवश्यकता नहीं है। तथापि, आपको अपनी जानकारी और विश्वास के अनुसार सही सूचना प्रदान करनी होगी。
17. क्या मैं अपने परिवार के सदस्यों के लिए स्व-गणना पूरी कर सकता/सकती हूँ?
हाँ, परिवार का मुखिया अथवा परिवार का कोई अन्य जिम्मेदार वयस्क सदस्य, एकल लॉग-इन के माध्यम से अपने परिवार के सभी सदस्यों का विवरण भर सकता है। उत्तरदाता को परिवार के उन सभी सदस्यों का विवरण दर्ज करना होगा, जो परिवार में गणना किए जाने के पात्र हैं。
18. क्या मैं अपनी प्रगति सहेजकर बाद में प्रपत्र पूरा कर सकता/सकती हूँ?
पोर्टल आपकी प्रगति को स्वतः सहेजता (Auto-saves) है और आप निर्धारित अवधि के भीतर प्रपत्र को पूरा करने के लिए बाद में पुनः लॉग-इन कर सकते हैं। अपने सहेजे गए डेटा तक पहुँचने के लिए, यह सुनिश्चित करें कि आप उसी मोबाइल नंबर से लॉग-इन करें, जिसका उपयोग आपने पिछली बार लॉग-इन करने के लिए किया था। अंतिम प्रस्तुतीकरण (Final Submission) के चरण में भी, यदि आप परिवार का डेटा बाद में जमा करना चाहते हैं, तो आप “बाद में जमा करें” (Submit Later) विकल्प का चयन कर सकते हैं。
19. प्रपत्र भरते समय क्या स्व-गणना पोर्टल पर कोई सहायता उपलब्ध है?
हाँ। स्व-गणना पोर्टल उत्तरदाताओं को प्रपत्र भरने में सहायता प्रदान करने के लिए कई सुविधाएँ उपलब्ध कराता है, जिनमें फ्लोचार्ट, जनसंख्या गणना (PE) के प्रश्न, अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs), चैटबॉट, टूलटिप्स, स्व-गणना ट्यूटोरियल वीडियो तथा सत्यापन जाँच (Validation Checks) शामिल हैं। ये सुविधाएँ चरण-दर-चरण मार्गदर्शन, प्रश्नावली के संदर्भ, प्रश्नों के स्पष्टीकरण प्रदान करती हैं तथा जानकारी को सही ढंग से दर्ज करना सुनिश्चित करने में सहायता करती हैं। लगभग सभी प्रश्नों के लिए टूलटिप्स उपलब्ध कराए गए हैं, सिवाय उन प्रश्नों के जो स्वयं स्पष्ट हैं। FAQs में अतिरिक्त स्पष्टीकरण एवं जानकारी प्रदान की गई है। किसी प्रश्न या विषय को खोजने के लिए, खोज बॉक्स में संबंधित की-वर्ड दर्ज करें। उससे मेल खाने वाला पाठ स्वतः प्रदर्शित हो जाएगा। टूलटिप देखने के लिए, संबंधित आइकन या बटन पर माउस पॉइंटर ले जाएँ, जिससे उपयोगी जानकारी वाला एक संक्षिप्त संदेश प्रदर्शित होगा। प्रश्नों का समाधान करने के लिए पोर्टल पर ‘प्रगति’ वर्चुअल असिस्टेंट तथा व्हाट्सऐप सहायता भी उपलब्ध हैं, जिनके माध्यम से टेक्स्ट और वॉयस के जरिए प्रश्नों का समाधान प्राप्त किया जा सकता है。
20. मैं भारतीय नागरिक हूँ और भारत के बाहर रहता/रहती हूँ। क्या मैं स्व-गणना के माध्यम से जनगणना में गणना करा सकता/सकती हूँ?
नहीं, स्व-गणना पोर्टल भारत की भौगोलिक सीमा के भीतर ही उपलब्ध है。
खंड ख: गणना किए जाने वाले व्यक्ति
खंड ग: स्व-गणना की प्रक्रिया
खंड घ: व्यक्ति का नाम
खंड ङ: परिवार के मुखिया से संबंध
खंड च: लिंग
खंड छ: जन्म तिथि और आयु
खंड ज: वर्तमान वैवाहिक स्थिति
खंड झ: विवाह के समय आयु (पूर्ण वर्षों में)
खंड ञ: पति/पत्नी का नाम
खंड ट: घोषित राष्ट्रीयता
खंड ठ: धर्म
खंड ड: अनुसूचित जाति (अ.जा.) और अनुसूचित जनजाति (अ.ज.जा.)/ जाति
खंड ढ: पिता एवं माता का विवरण
खंड ण: दिव्यांगता
खंड त: मातृभाषा एवं अन्य भाषाओं का ज्ञान
खंड थ: साक्षरता एवं डिजिटल साक्षरता की स्थिति
खंड द: शैक्षणिक संस्थान में शिक्षा ग्रहण की स्थिति
खंड ध: प्राप्त शिक्षा का उच्चतम स्तर
खंड न: विषय/संकाय
खंड प: कर्मी एवं गैर-कर्मी संबंधी विवरण
खंड फ: पिछले वर्ष किसी भी समय कोई कामकाज किया
खंड ब: आर्थिक कार्यकलाप की श्रेणी
खंड भ: व्यवसाय
खंड म: उद्योग, व्यापार अथवा सेवा का स्वरूप
खंड य: कर्मी की वर्ग
खंड र: गैर-आर्थिक कार्यकलाप
खंड ल: काम की खोज में अथवा काम के लिए उपलब्ध
खंड व: कार्यस्थल तक की यात्रा
खंड श: प्रवास संबंधी विशेषताएँ
खंड ष: स्थायी निवास पता
खंड स: प्रजनन संबंधी विवरण
खंड ह: कोविड-19 टीकाकरण का स्थान
खंड क्ष: बैंक खातों की कुल संख्या
खंड त्र: मोबाइल नंबर
खंड ज्ञ: आधार नंबर
खंड अ: वोटर आईडी नंबर
खंड आ: पासपोर्ट नंबर
खंड इ: ड्राइविंग लाइसेंस की उपलब्धता

