Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, November 27, 2026

UP Teacher Promotion: जूनियर प्रधानाध्यापक के पद पहले भरने की मांग, शिक्षक संघ ने BSA को सौंपा ज्ञापन

UP Teacher Promotion: जूनियर प्रधानाध्यापक के पद पहले भरने की मांग, शिक्षक संघ ने BSA को सौंपा ज्ञापन

जूनियर प्रधानाध्यापक के पद पहले भरे जाएं, फिर हो प्राथमिक शिक्षकों की पदोन्नति, शिक्षक संघ ने BSA को सौंपा ज्ञापन

हरदोई। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को बीएसए से मुलाकात कर शिक्षकों की विभिन्न लंबित समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। जिलाध्यक्ष आलोक मिश्र के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने छह प्रमुख मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।


जूनियर प्रधानाध्यापक के पदों पर पहले हो पदोन्नति


शिक्षक संघ ने मांग की कि प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के सहायक अध्यापकों की वरिष्ठता सूची नियमानुसार जल्द प्रकाशित की जाए। पदोन्नति प्रक्रिया में सबसे पहले जूनियर प्रधानाध्यापक के पदों को भरा जाए। इसके बाद प्राथमिक विद्यालयों के सहायक अध्यापकों की पदोन्नति की जाए, ताकि अधिक से अधिक शिक्षकों को इसका लाभ मिल सके।


टीईटी अनुत्तीर्ण शिक्षकों को भी पदोन्नति में शामिल करने की मांग


शिक्षक संघ ने टीईटी अनुत्तीर्ण शिक्षकों को भी पदोन्नति प्रक्रिया में शामिल करने की मांग की। संघ के अनुसार, इससे सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अनुपालन सुनिश्चित होगा।


लंबित डीए एरियर का भुगतान जल्द करने की मांग


ज्ञापन में शिक्षकों के लंबित डीए एरियर के भुगतान का मुद्दा भी उठाया गया। संघ ने 58 से 60 प्रतिशत तथा 60 से 63 प्रतिशत के बिल जल्द लेखा कार्यालय भेजने की मांग की।


स्टांप पर दोबारा एफिडेविट मांगने पर जताई आपत्ति


शिक्षक संघ ने 100 रुपये के स्टांप पर एफिडेविट और नियुक्ति संबंधी प्रपत्र दोबारा मांगे जाने पर आपत्ति जताई। संघ का कहना है कि नियुक्ति एवं वेतन निर्धारण के समय शिक्षकों से शपथ पत्र और आवश्यक अभिलेख पहले ही लिए जा चुके हैं, जो विभाग के पास उपलब्ध हैं। ऐसे में शिक्षकों को अनावश्यक रूप से परेशान नहीं किया जाना चाहिए।


शिक्षक संघ ने बीएसए से सभी लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण कराने और शिक्षकों की समस्याओं पर प्राथमिकता से कार्रवाई करने की मांग की।


(स्रोत: समाचार पत्र)





UP Teacher Promotion: जूनियर प्रधानाध्यापक के पद पहले भरने की मांग, शिक्षक संघ ने BSA को सौंपा ज्ञापन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link