शिक्षा मंत्री संदीप सिंह व मेघना परिणय सूत्र में बंधे
अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के शिक्षामंत्री संदीप सिंह और मेघना चौधरी गुरुवार को विवाह के पवित्र बंधन में बंध गए। दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में दोनों विवाह सूत्र में बंधे। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु सहित कई केन्द्रीय मंत्रियों ने भी नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया।

