Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, November 27, 2026

विभागीय जांच को दरकिनार कर किसी कर्मचारी को हटाना न्याय संगत नहीं

 विभागीय जांच को दरकिनार कर किसी कर्मचारी को हटाना न्याय संगत नहीं

प्रयागराज । इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक आदेश में कहा है कि ठोस कारण दर्ज किए बिना विभागीय जांच को दरकिनार कर किसी कर्मचारी को दंडित नहीं किया जा सकता। यह आदेश मुख्य न्यायमूर्ति अरुण भंसाली एवं न्यायमूर्ति क्षितिज शैलेंद्र की खंडपीठ ने रेलवे कर्मचारी किरण कुशवाहा की याचिका स्वीकार करते हुए दिया है। 

कोर्ट ने याची के खिलाफ पारित दंडादेश रद्द कर दिया है। मामला उत्तर मध्य रेलवे के केंद्रीय अस्पताल में एक अक्टूबर 2019 को हुई घटना से जुड़ा है। तथ्य अन्वेषण समिति ने याची को सहकर्मियों से मारपीट, गाली-गलौज और निलंबन आदेश न लेने जैसे आरोपों में दोषी माना था। इसी रिपोर्ट के आधार पर अनुशासनिक प्राधिकारी ने 16 दिसंबर 2019 को रेल सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियम 1968 के नियम 14(ii) के तहत उन्हें सेवा से हटा दिया। अपील में यह दंड अनिवार्य सेवानिवृत्ति में बदला गया जबकि पुनरीक्षण याचिका खारिज हो गई। केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण ने भी उन्हें राहत नहीं दी थी। हाईकोर्ट ने तुलसीराम पटेल मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला देते हुए कहा कि जांच न कराने के कारण दंडादेश से पहले लिखित रूप में दर्ज होने चाहिए।


विभागीय जांच को दरकिनार कर किसी कर्मचारी को हटाना न्याय संगत नहीं Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link