Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, November 16, 2026

18 वर्ष के युवा मतदाता सूची में नाम जुड़वाएं: योगी

 18 वर्ष के युवा मतदाता सूची में नाम जुड़वाएं: योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं से अपील की है कि जो भी युवा एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आ


यु पूरी कर रहे हैं, वे अपना नाम मतदाता सूची में जरूर दर्ज कराएं। उन्होंने कहा कि मतदाता बनना लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने का अभियान है। किसी अपात्र व्यक्ति का मतदाता बनना किसी पात्र व्यक्ति के अधिकार को छीनने का प्रयास है। युवाओं को अपने संवैधानिक अधिकार और जिम्मेदारी दोनों समझनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने ये बातें रविवार को लखनऊ में टैबलेट वितरण के दौरान कहीं।

नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा: मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हर जिले में सरदार वल्लभभाई पटेल इकोनॉमिक एंड इंडस्ट्रियल जोन स्थापित करने जा रही है। बुंदेलखंड में 56 हजार एकड़ में औद्योगिक शहर विकसित किया जाएगा। देश में बनने वाले मोबाइल फोन में 55 प्रतिशत का निर्माण उत्तर प्रदेश में हो रहा है, जबकि इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट की 60 प्रतिशत मैन्युफैक्चरिंग प्रदेश में हो रही है। वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में केवल 120 स्टार्टअप थे, आज इनकी संख्या 25 हजार से अधिक हो गई है। सीएम युवा योजना के तहत ब्याजमुक्त और गारंटीमुक्त ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि युवा नौकरी मांगने वाले नहीं, बल्कि नौकरी देने वाले बनें।


'नो कर्फ्यू, नो दंगा, यूपी में है सब चंगा': मुख्यमंत्री ने कहा कि अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति ने प्रदेश की तस्वीर बदल दी है। अब यूपी में नो कर्फ्यू, नो दंगा और यूपी में है सब चंगा। जो माफिया थे, वे मिट्टी में मिल गए और दंगाई दुबक गए।



कार्यक्रम स्थल पर लगे भारत माता के जयकारे


कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री के पहुंचते ही भारत माता की जय के नारों से माहौल गूंज उठा। एसजीपीजीआई से नर्सिंग की पढ़ाई कर रहीं सौम्या मौर्य ने कहा कि बेटियां अब खुद को सुरक्षित महसूस कर रही हैं। अयोध्या मेडिकल कॉलेज में कार्यरत डॉ. सिमरन गुप्ता ने कहा कि मेडिकल क्षेत्र में पढ़ाई से लेकर मरीजों के इलाज तक में तकनीक की अहम भूमिका है।


कौशल तकनीक बड़ी पूंजी: नंद गोपाल नंदी


औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' ने स्वामी विवेकानंद के आदर्शों का स्मरण करते हुए कहा कि प्रदेश की वास्तविक प्रगति युवाओं के लिए सृजित होने वाले अवसरों से तय होती है। वर्तमान युग में ज्ञान, कौशल और तकनीक को सबसे बड़ी पूंजी बताते हुए उन्होंने कहा कि ये योजना युवाओं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाएगी।


सकारात्मक सोच बनाएं युवा: ब्रजेश पाठक


उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि यूपी 'कट्टा उद्योग' की छवि से निकलकर विकास, मजबूत शिक्षा और लाखों सरकारी रोजगार का केंद्र बन चुका है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नकारात्मक दृष्टि के बजाय हमेशा सकारात्मक सोच अपनाएं, क्योंकि आज राज्य में मेडिकल सीटों से लेकर हर क्षेत्र में अभूतपूर्व क्रांति आई है।


यूपी मोबाइल निर्माण का केंद्र बना :केशव प्रसाद


उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सरकार का संकल्प है कि प्रतिभाशाली युवाओं को आगे बढ़ने के लिए संसाधनों की कमी न हो। यूपी की पहचान कभी कट्टा और बम बनाने वाली फैक्ट्रियों से होती थी लेकिन आज ये फोन निर्माण का केंद्र बन गया है।। उन्होंने युवाओं से मतदाता बनने और अपने पांच अन्य साथियों को वोटर बनाने को कहा।

18 वर्ष के युवा मतदाता सूची में नाम जुड़वाएं: योगी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link