Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, November 16, 2026

जनगणना में सबकी लगी ड्यूटी, पढ़ाएगा कौन

जनगणना में सबकी लगी ड्यूटी, पढ़ाएगा कौन

प्रयागराज, । सोमवार से शुरू हो रही स्वगणना में कई स्कूलों के शत-प्रतिशत या अधिकांश शिक्षकों की ड्यूटी लगा दी गई है। ऐसे में सवाल है कि इन स्कूलों में पठन-पाठन कैसे होगा। यूपी बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षाएं जनवरी में प्रस्तावित हैं। स्कूलों में गृह परीक्षाएं और प्री बोर्ड की परीक्षाएं भी करानी हैं। शिक्षकों को प्रायोगिक परीक्षा लेने जाना है। इस साल यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल में विज्ञान और गृह विज्ञान की भी प्रायोगिक परीक्षा कराने का निर्णय लिया है।

कर्नलगंज इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य को छोड़कर सभी 33 शिक्षकों और दो बाबुओं की ड्यूटी लगाई गई है। पब्लिक इंटर कॉलेज मनौरी में 30 शिक्षकों में से 27 की ड्यूटी लगाई गई है। सपा से नवनिर्वाचित एमएलसी डॉ. मानसिंह यादव और उनकी पत्नी प्रभा यादव के अलावा एक अन्य शिक्षिका की ड्यूटी नहीं है। एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज में 23 में से 21 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है जबकि ईश्वर शरण इंटर कॉलेज में 29 में से 26 शिक्षक जनगणना के कार्य में लगाए गए हैं। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सिविल लाइंस में 30 शिक्षिकाओं में से 20 की ड्यूटी लगाई गई है। यही नहीं परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों का भी यही हाल है। तमाम स्कूलों में सभी शिक्षकों की जनगणना में ड्यूटी लगा दी गई है। बीएलओ के रूप में भी शिक्षक, शिक्षामित्र कार्य कर रहे हैं।


प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। शहर में स्वगणना अभियान की शुरुआत जनप्रतिनिधियों और विशिष्ट लोगों के घरों से होगी। अभियान के पहले दिन सोमवार को नगर निगम की टीमें सांसदों, विधायकों, मंत्रियों, उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों और पार्षदों के आवास पर पहुंचेंगी। यहां उनकी स्वगणना कराई जाएगी। जनप्रतिनिधियों को इस अभियान से जोड़ने के पीछे नगर निगम का उद्देश्य आम लोगों को भी स्वगणना के लिए प्रेरित करना है।


शहर में 16 से 30 नवंबर तक 15 दिवसीय स्वगणना अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए नगर निगम प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। शहर के सभी आठ जोन में एक-एक चार्ज अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। ये अधिकारी अपने-अपने जोन में अभियान की निगरानी करेंगे। वहीं, घर-घर तक पहुंच बनाने और स्वगणना की प्रक्रिया पूरी कराने के लिए कम से कम 50 टीमें लगाई गई हैं। इन टीमों को पहले दिन ही जनप्रतिनिधियों और विशिष्ट लोगों के आवास तक पहुंचने की जिम्मेदारी दी गई है। अभियान में नगर निगम के कर्मचारियों की भागीदारी भी अनिवार्य की गई है

जनगणना में सबकी लगी ड्यूटी, पढ़ाएगा कौन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link