एरियर को अनुदेशकों ने किया अनशन
प्रयागराज। परिषदीय उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों में कार्यरत अनुदेशक ने एरियर भुगतान की मांग को लेकर रविवार को बालसन चौराहा स्थित गांधी प्रतिमा पर क्रमिक अनशन किया। अनुदेशक संघ की प्रदेश अध्यक्ष स्मृति मिश्रा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने चार फरवरी 2026 को अनुदेशक को बकाया एरियर सहित 17 हजार रुपये मानदेय देने का आदेश दिया था। सरकार ने मानदेय तो बढ़ा दिया लेकिन एरियर नहीं दे रही। प्रदर्शन करने वालों में कंचन सिंह, कुसुम लता भास्कर, पूनम देवी, अर्चना सिंह, भावना खरे, शिल्पी गुप्ता शामिल रहीं।

