अगर लंबी छुट्टियां जा रहे हैं तो स्वगणना है विकल्प
एक दिसंबर से लेकर चार जनवरी तक प्रगणक घर-घर आकर जनगणना करेंगे। यूपी में रहने वाले हर व्यक्ति को अपनी गिनती करवाना जरूरी है। अगर इस दरमियान कोई भी व्यक्ति लंबी छुट्टी पर या राज्य से बाहर जा रहा है तो वह स्वगणना के माध्यम से अपनी गिनती करवा सकता है। अगर वह स्वगणना की प्रक्रिया पूरी कर पाने में सक्षम नहीं है तो जनगणना की प्रक्रिया शुरू होने के पहले वह अपने प्रगणक से संपर्क करके अपनी गिनती पूरी करवा सकता है। वहीं, अगर वापसी के पहले प्रगणक उस क्षेत्र में आकर गिनती पूरी कर चुके हैं तो भी वापसी के बाद वे प्रगणकों से संपर्क करके गिनती करवा सकते हैं।

