सोने, चांदी में तेज उतार-चढ़ाव संभव
नई दिल्ली, एजेंसी। सोने और चांदी की कीमतों में इस हफ्ते भी उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना है। विश्लेषकों के अनुसार, भारत और अमेरिका समेत प्रमुख देशों के महंगाई आंकड़े और पश्चिम एशिया तनाव सर्राफा बाजार की दिशा तय करेंगे।
विशेषज्ञों के अनुसार, मजबूत डॉलर और ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका से बीते हफ्ते मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना 5,847 रुपये (4.10%) गिरकर 1.36 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 8,791 रुपये (5%) टूटकर 1.76 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

