रानी की सराय। सर्व शिक्षा अभियान समेकित शिक्षा के तहत | अस्थि, दृष्टि दिव्यांग व अन्य दिव्यांग बच्चों को आवश्यक उपकरण दिए | जाएंगे। उन्हें हियरिंग सेट, बैसाखी छड़ी, व्हील चेयर, ट्राई साइकिल |ब्रेल स्लेट, केन समेत अन्य आधुनिक सहायक उपकरण का | वितरण एलिम्को कानपुर के सहयोग से किया जाएगा। इसके लिए रानी की सराय बीआरसी पर 22 अक्तूबर को | मेजरमेंट कैंप लगाए जाएंगे।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार के निर्देश पर बीआरसी | इंग्लिश प्राथमिक विद्यालय रानी की सराय में मेजरमेंट कैंप एवं वितरण कैंप का आयोजन किया जाना है। 22 अक्तूबर को बीआरसी में मेजरमेंट कैंप और यंत्रों का वितरण 29 नवंबर को किया जाएगा। विद्यालय प्रधानाध्यापकों एवं बच्चों के अभिभावकों से अनुरोध किया कि उक्त तिथि एवं स्थान पर बच्चों की चार पासपोर्ट साइज फोटो जिसमें दिव्यांगता दिखाई देती है, दिव्यांगता प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र, फोटोयुक्त पहचानपत्र, विद्यालय नामांकन लेकर मेजरमेंट कैंप में आए। उन्होंने बताया है कि जांच के बाद उपकरण के लिए चिह्नित बच्चों को प्रस्तावित तिथि एवं स्थान पर उपकरण वितरण दिया जाएगा।
