Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, October 20, 2021

अब अपने मूल विद्यालयों में ही पढ़ाएंगे शिक्षक

 बदायूं। जिले में राजकीय हाईस्कूल और इंटर कॉलेजों में शिक्षकों को संबद्ध कर दिया गया था ताकि वहां पर शिक्षा व्यवस्था सही तरीके से चल सके। कुछ शिक्षकों ने जुगाड़ से भी ऐसा करा रखा था। अब संबद्धीकरण खत्म कर दिया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. प्रवेश कुमार ने जिले के पांच राजकीय कॉलेज में अटैच चल रहे शिक्षकों को वापस मूल तैनाती पर भेजा है। जो विद्यालय खाली हो गए हैं वहां नए शिक्षकों की तैनाती कर दी गई है। अब तक राजकीय कन्या इंटर कॉलेज नसीरपुर टप्पा मसलई में अटैच चल रहे राजकीय हाईस्कूल सोही के सहायक अध्यापक सुनील कुमार, राजकीय



हाईस्कूल कादरबाड़ी और राजकीय हाईस्कूल मामूरगंज में अटैच राजकीय इंटर कॉलेज के सहायक अध्यापक जितेंद्र पाल सिंह चौहान, राजकीय हाईस्कूल दहेमू में अटैच चल रहे नवल किशोर उपाध्याय, सहायक अध्यापक राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, राजकीय हाईस्कूल गुरगांव में अटैच चल रहे भूमिराज सिंह शाक्य सहायक अध्यापक राजकीय इंटर कॉलेज की तैनाती की गई है। सहायक अध्यापक राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बिसौली को अपने मूल विद्यालय में ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए हैं। इनकी जगह पर रीता गंगवार, ज्योति प्रभा, रजनी शर्मा, तिथि गंगवार, रोली दोहरे, विष्णुकांत की तैनाती की गई है।

अब अपने मूल विद्यालयों में ही पढ़ाएंगे शिक्षक Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link