Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, October 20, 2021

परिषदीय स्कूलों में छात्राएं सीखेंगी मार्शल आर्ट व जूडो

 झांसी। बेसिक शिक्षा विभाग में अध्ययनरत छात्राओं को एक बार फिर आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिले के 588 परिषदीय स्कूलों में यह प्रशिक्षण 196 खेल अनुदेशक तीन माह देंगे। विभाग ने इसके लिए कार्ययोजना बना ली है।



परिषदीय स्कूलों की छात्राएं आत्मरक्षा में सशक्त हों, इसके लिए हर साल निदेशालय द्वारा मार्शल आर्ट, जूडो आदि का प्रशिक्षण उन्हें दिलाया जाता है। इस साल भी रानी लक्ष्मी आत्म रक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में छात्राओं को यह प्रशिक्षण दिलाया जा रहा है। विभाग के अनुसार प्रत्येक खेल अनुदेशक उच्च प्राथमिक - कंपोजिट तीन - तीन विद्यालयों में प्रशिक्षण देंगे। इनमें कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय भी शामिल है। प्रत्येक अनुदेशक एक माह में कम से कम 25 दिन छात्राओं को यह प्रशिक्षण देगा। इसके लिए प्रत्येक विद्यालय के प्रबंध समिति के खाते में तीन - तीन हजार रुपये निर्गत किये जा रहे है। इसमें बैनर पोस्टर आदि तैयार होंगे और प्रशिक्षण के उपरांत छात्राओं को प्रमाण पत्र दिया जाएगा तथा उन्हें सम्मानित किया जाएगा। वहीं शेष दो हजार रुपये अनुदेशक को मानदेय के रूप में दिये जाएंगे। बालिका शिक्षा के जिला समन्वयक आरोग्य तिवारी के अनुसार प्रशिक्षण को लेकर कार्ययोजना बन चुकी है।

परिषदीय स्कूलों में छात्राएं सीखेंगी मार्शल आर्ट व जूडो Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link