Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, October 20, 2021

जिलाधिकारी ने स्कूलों का किया औचक निरीक्षण, दीए यह निर्देश

 चित्रकूट। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने मंगलवार को इस्लामिया प्राथमिक विद्यालय व कंपोजिट विद्यालय तरौंहा का औचक निरीक्षण कर जानकारी की।


यह स्कूल शहरी क्षेत्र में आता है। इसका मॉडल के रूप में कायाकल्प किया जाना है। स्कूल परिसर में गंदगी मिलने पर इसकी जल्द सफाई कराने के निर्देश दिए।

बीएसए राजीव रंजन मिश्र ने बताया कि इस्लामिया प्राथमिक विद्यालय तरौहा में 114 बच्चे हैं। यहां पांच कक्ष है। जिसमें एक जूनियर को सहायक के रूप में लगाया गया है। दो शिक्षामित्र हैं। यह विद्यालय शिक्षक विहीन है। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने कंपोजिट विद्यालय तरौंहा नगर क्षेत्र को भी देखा। विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाचार्य शहनाज बेगम ने बताया कि दो टीचर और एक शिक्षामित्र है। स्कू्ल जर्जर है। डीएम ने परिसर में साफ-सफाई के निर्देश दिए। सीडीओ अमित आसेरी, उप जिला अधिकारी कर्वी पूजा यादव आदि मौजूद रहे।

जिलाधिकारी ने स्कूलों का किया औचक निरीक्षण, दीए यह निर्देश Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link