थाना क्षेत्र के गांव दबथरा हिमाचल निवासी शिक्षक छह दिन पूर्व हादसे में घायल हो गए थे। उनकी उपचार के दौरान बुधवार की शाम अलीगढ़ में मौत हो गई। थाना जुनावई क्षेत्र के गांव दबथरा हिंमाचल निवासी शिक्षक राजवीर सिंह छह दिन पूर्व अपने घर से सड़क पार कर रहे थे। तभी बाइक चालक ने शिक्षक को टक्कर मार दी थी। घायल शिक्षक का उपचार अलीगढ़ में कराया जा रहा था। बुधवार की शाम उपचार के दौरान घायल शिक्षक राजवीर ने दम तोड़ दिया।
