मंझनपुर जनपद के परिषदीय विद्यालयों में पठन-पाठन बेहतर बनाने के लिए इन दिनों औचक निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में तीसरे दिन बीएसए प्रकाश सिंह की अगुवाई में 17 अफसरों की टीम ने नेवादा ब्लॉक के 27 विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान गैरहाजिर मिले 17 शिक्षकों, शिक्षामित्रों अनुदेशकों का वेतन मानदेय रोक दिया गया। साथ ही एक-एक शिक्षामित्र व अनुदेशक के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई।
तीन दिन से रोजाना किसी न किसी ब्लॉक में अफसरों की फौज निरीक्षण कर रही है। इसके बाद भी शिक्षकों की आदतों में सुधार नहीं हो
रहा है। बीएसए ने बताया कि बृहस्पतिवार को विकास खंड नेवादा के 77 स्कूलों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान स्कूलों में मौजूद बच्चों के पठन-पाठन की स्थिति परखी गई। साथ ही एमडीएम व अन्य व्यवस्था को अफसरों ने देखा उन्होंने बताया कि जांच के दौरान अनुपस्थित मिले शिक्षकों का वेतन व शिक्षामित्रों का मानदेय रोका गया है। इसके अलावा शिक्षामित्र मीना देवी व अनुदेशक रवि शेखर के खिलाफ अनुशासानत्मक कार्यवाही की गई।

