बलिया। जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने गोद लिए प्राथमिक विद्यालय माल्देपुर का बृहस्पतिवार को निरीक्षण बच्चों के साथ समय बिताया। उन्होंने बच्चों से बातचीत करके विद्यालय में पठन-पाठन की गुणवत्ता को परखा। साथ ही बच्चों में कुछ पाठ्य सामग्री का भी वितरण किया।
उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्तर से बेहतर शिक्षा मिलने से बच्चे भविष्य में बेहतर करेंगे। इसलिए शिक्षा का स्तर बेहतर बनाया जाना चाहिए। इस दौराना बच्चों को कक्षाओं में बैठकर पढ़ाया भी प्रधानाध्यापक जनार्दन यादव के निर्देश दिया कि विद्यालय में जो भी समस्याएं हैं, क्रमबद्ध तरीके से अवगत कराएं हर समस्या का निराकरण करा कर बेहतर पठन-पाठन का माहौल बनाया जाएगा। सभी अध्यापक समय से विद्यालय आए और अपने दायित्व का निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ करें। उन्होंने कहा कि बच्चों के अभिभावकों से भी हमेशा संपर्क बनाए रखें अब से विद्यालय में हमेशा आते रहने की बात भी उन्होंने कही।
%20(3).jpeg)
