माध्यमिक विद्यालयों ने वेबसाइट व वेबपेज बनाने में बरती लापरवाही
संतकबीरनगर ।
विद्यालयों की वेबसाइट व वेबपेज बनना था। जिले के 280 विद्यालयों में 231 ने इस कार्य को पूरा किया 49 विद्यालयों ने अपनी सूचना नहीं दी। इस पर शासन ने नाराजगी जताई है। इन विद्यालयों को नोटिस जारी कर 19 जुलाई तक सूचना न देने पर मान्यता रद्द करने को चेतावनी दी है।
माध्यमिक डीआईओएस मनमोहन शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री को 100 दिवस की कार्ययोजना में आच्छादित विद्यालय के वेवपेज एवं वैबसाइट से संबंधित सूचना माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर 14 जुलाई तक भेजी जानी थी। जिले के 280 विद्यालयों में 231 न वेबसाइट व वेबपेज बनने की सूचना अपलोड कर दी। इसके साथ ही विद्यालयों के प्रधानाचार्यो को प्रतिदिन डीआईओएस कार्यालय से फोन पर वेबसाइट व वेबपेज बनाने की अपील की जा रही थी इसके बावजूद जिले के 49 विद्यालयों में वेवसाट व वेबपेज की सूचना अपलोड नहीं की।
डीआईओएस ने बताया कि 19 जुलाई की शाम पांच बजे तक अगर यह विद्यालय वेबसाइट व वेबपेज बनाकर उसको सूचना अपलोड नहीं करते हैं तो इनकी मान्यता रद्द करने की पत्रावली माध्यमिक शिक्षा परिषद को भेज दी जाएगी। वहां से निर्देश मिलने के बाद इन विद्यालयों को मान्यता रद्द कर दी जाएगी।
.jpg)
