Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, July 23, 2022

परिषदीय स्कूलों के संसाधनों में लाएं सुधार, टॉस्क फोर्स के साथ हुई बैठक में डीएम ने दिया निर्देश

 टॉस्क फोर्स के साथ हुई बैठक में डीएम सैमुअल पॉल एन ने दिया निर्देश 

अंबेडकरनगर। निपुण भारत मिशन व कायाकल्प के तहत परिषदीय स्कूलों को 19 मानकों पर खरा उतरना होगा। इसके लिए डीएम ने बुधवार शाम निपुण टॉस्क फोर्स व जिला शिक्षण अनुश्रवण समिति के सदस्यों के साथ बैठक की। उन्होंने परिषदीय स्कूलों के संसाधनों में सुधार का निर्देश दिया।

डीएम सैमुअल पॉल एन ने निपुण लक्ष्य को प्राप्ति के लिए समस्त निपुण टॉस्क फोर्स के पदाधिकारियों को एकजुट होकर काम करने का निर्देश दिया। बेसिक शिक्षा विभाग की कई गतिविधियों जैसे ऑपरेशन कायाकल्प, शारदा कार्यक्रम आउट ऑफ स्कूल बच्चों का चिह्नोंकरण, नामांकन, डीबीटी व नवीन नामांकन की प्राथमिकता पर करने का निर्देश दिया।



उन्होंने कहा कि इन कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। निपुण टॉस्क फोर्स के सभी सदस्यों को शत प्रतिशत लक्ष्यों को प्राप्त करने को कहा। अधिकारियों को निर्देशित किया कि निपुण भारत मिशन का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए। परिषदीय स्कूलों में शिक्षा का बेहतर माहौल तैयार करने का निर्देश दिया। कहा कि सरकार परिषदीय स्कूलों में बड़े पैमाने पर संसाधनों में इजाफा कर रही है। ऐसे में जरूरत है कि विभागीय अधिकारी व शिक्षक सरकार के प्रयास को सफल बनाने में सहयोग करें।


कहा कि सरकार परिषदीय स्कूलों पर 19 मानकों पर काम कर रही है। उसे पूरा करना सभी की जिम्मेदारी है। बीएसए बीपी सिंह ने डीएम को निपुण भारत मिशन को शील्ड सौंपी और जिले में विभाग की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी सुधीर कुमार, सीएमओ डॉ. श्रीकांत शर्मा समेत कई खंड शिक्षा अधिकारी आदि मौजूद रहे।

परिषदीय स्कूलों के संसाधनों में लाएं सुधार, टॉस्क फोर्स के साथ हुई बैठक में डीएम ने दिया निर्देश Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link