सघन जांच अभियान से विद्यालयों में मचा रहा हड़कंप
गौरी बाजार परियोजना कार्यालय लखनऊ एवं जिलाधिकारी के निर्देश पर बीएसए की ओर से गठित टीम ने बृहस्पतिवार को गौरी बाजार विकास खंड क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। ज्यादातर विद्यालयों में बारिश के कारण विद्यार्थी नहीं पहुंचे थे। कई जगह शिक्षक भी अनुपस्थित पाए गए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की और से गठित जांच टीम में जनपद के समस्त खंड शिक्षाधिकारी, जिला समन्वयक शामिल रहे सभी टीमों को विद्यालयों को सूची व रोडमैप दिया गया था। एक साथ विकास खंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। ज्यादातर विद्यालयों में भीगते हुए जांच टीम के सदस्य पहुंचे।
संविलियन विद्यालय देवगांव में सुबह 7:32 बजे टीम पहुंची। जबकि प्राथमिक विद्यालय उभाव, संविलियन विद्यालय सहिया की जांच 7:40 पर हुई। संविलियन विद्यालय गौरी बाजार एक संविलियन विद्यालय गौरी बाजार दो की जांच में सभी शिक्षक उपस्थित मिले शिक्षिका रंजना पांडेय व अनुपम लता आकस्मिक अवकाश पर मिलीं। प्राथमिक विद्यालय भटौली बुजुर्ग दो व उच्च प्राथमिक विद्यालय टोली बुजुर्ग की जांच डीसी एमडीएम ने की प्राथमिक विद्यालय डंवर भिसय, संविलियन विद्यालय रतनपुर, इंदरपुर एक, विनायक एवम प्राथमिक विद्यालय श्री की जांच सुबह 7:45 बजे की गई थी। जहां ज्यादातर शिक्षक उपस्थित मिले। छात्रों को कम उपस्थिति पर शिक्षकों ने बताया कि सुबह से ही लगातार बारिश हो रही थी। इसके कारण उपस्थिति कम रही। बीएसए हरिश्चंद्र नाथ ने बताया कि टीम ने अपनी जांच रिपोर्ट अभी नहीं सौंपी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही सही स्थिति सपष्ट हो पाएगी।
.jpeg)
