रेणुकूट । आदित्य बिड़ला इंटर कॉलेज की पढ़ाई एक पाली में होने पर अभिभावकों ने असंतोष जताया है। मंगलवार को पैरेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अजय राय की अगुवाई में अभिभावकों ने प्रधानाचार्य से भेंट की पूर्ववत शैक्षणिक व्यवस्था लागू करने की मांग की।
जिलाध्यक्ष अजय राय ने प्रधानाचार्य दयानंद शुक्ला से मिलकर स्कूल में पढ़ रहे बच्चों के समक्ष आ रही परेशानियों से अवगत कराया। कहा कि शिक्षा नियमों के
विरुद्ध विद्यालय प्रबंधन कार्य कर रहा है। वर्षों से दो शिफ्ट में संचालितः हो रहे विद्यालय को प्रबंधन ने अचानक बिना किसी सूचना के एक पानी में कर दिया। कक्षा में क्षमता से अधिक बच्चों के बैठाने से छात्र छात्राओं को पढ़ाई करने में परेशानी हो रही है। अजय राय ने आशंका जताया कि एक पाली में शिक्षा व्यवस्था कर प्रबंधन आने वाले दिनों मैं गरीब और बाहरी बच्चों के दाखिले पर रोक लगा देगा। चेताया कि शीघ्र ही विद्यालय को पूर्ववत व्यवस्था के तहत दो पालियों में नहीं किया गया तो प्रबंधन के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।
.jpeg)
