Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, July 23, 2022

शिक्षक ने चार लोगों पर लगाया हमला करने का आरोप


सिद्धार्थनगर जोगिया ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय लखनपारा में तैनात एक शिक्षक ने चिल्हिया थाना क्षेत्र के ऐसा में बाइक सवार चार लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है

चिल्हिया पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। घटना बुधवार दोपहर तीन बजे की है।


जोगिया कोतवाली क्षेत्र के हरिया गाव निवासी रमेश कुमार के मुताबिक वह जोगिया ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय लखनपारा में कार्यरत हैं। बुधवार को वह विद्यालय से छुट्टी होने के बाद घर लौट रहे थे, अभी चिल्हिया थाना क्षेत्र के पैसा पेट्रोल पंप के पास पहुंचे थे कि बाइक से आए चार लोगों ने घेर लिया। बाइक रोका तो गाली देते हुए मारने लगे। शोर करने पर आसपास के लोग पहुंचे तो जान बची। उन्होंने मोबाइल फोन छीनने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया है।


इस संबंध में एसओ चिल्हिया दीपक कुमार ने बताया कि शिकायती पत्र मिला है। मामले की जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद

शिक्षक ने चार लोगों पर लगाया हमला करने का आरोप Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link