शासन के निर्देश पर गठित की गई टीम के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले शिक्षकों पर हुई कार्रवाई
जौनपुर। शासन के निर्देश पर गठित टीम ने विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण की निरीक्षण में अनुपस्थित मिलने पर 25 अध्यापकों का वेतन काटने का निर्देश दिया गया वहीं एक अध्यापक को निलंबित कर दिया गया। स्कूल से अध्यापक के लगातार अनुपस्थित रहने पर यह कार्रवाई की गई है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने बताया कि शासन के निर्देश पर विद्यालयों के सघन निरीक्षण के लिए टीम गठित की गई थी। सोमवार को चरसठी विकास खंड के सभी विद्यालयों का निरीक्षण प्रेरणा एप के माध्यम से कराया गया, निरीक्षण के लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारी और समस्त जिला समन्वयक लगाए गए थे। निरीक्षण में मुख्य रूप से अध्यापकों की उपस्थिति निपुण भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु प्रयास एमडीएम संचालन ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत कराए जा रहे कार्य एवं अन्य विभागीय योजनाओं का मूल्यांकन किया गया। प्राथमिक सहायक अध्यापक हरि शंकर यादव सोमवार को भी अनुपस्थित मिले।
जांच में पता चला कि वे 16 और 18 जुलाई को अनुपस्थित रहे। इसके अलावा प्रधान, छात्र और स्टाफ द्वारा बताया कि वे कभी नहीं आते हैं। 25 अध्यापकों के वेतन काटने की कार्रवाई की गई है। साथ ही 15 अध्यापकों को आदेशों के अवहेलना में स्पष्टीकरण जारी किया गया है। इसके अलावा एक विद्यालय में लगातार सहायक अध्यापक के अनुपस्थित रहने पर निलंबन की करवाही की गई
.png)
