Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, July 28, 2022

महिला शिक्षक के बैग से उचक्कों ने उड़ाए 20 हजार रुपये

 सठियांव मुबारकपुर थाना क्षेत्र के सठियांव स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रथम पर तैनात शिक्षिका के बैग से उच्चकों ने 20 हजार रुपये कुछ जरूरी कागजात उड़ा दिया शिक्षिका की इसकी जानकारी तब हुई जब वह घर पहुंची और पैसा निकालने के लिए बैग खोला। शिक्षिका प्रगति श्रीवास्तवा प्रावि सठियांव प्रथम पर बतौर सहायक अध्यापिका तैनात है।


मंगलवार को वह स्कूल से छूटी तो सठियांव कस्बा स्थित बड़ौदा यूपी बैंक की शाखा पर पहुंच कर अपने खाते से 20 हजार रुपये निकाला। पैसे को अपने बैग रखे छोटे पर्स में रखा और फिर एटीएम कार्ड लेने के लिए दूसरे काउंटर पर चली गई। एटीएम कार्ड लेने के बाद वह बस में सवार होकर घर चली गई घर पर शिक्षिका ने पैसा निकालने के लिए बैग


खोला तो पैसा रखा छोटा पर्स गायब था। पसं में रखे एटीएम व पैनकार्ड भी उच्चके उड़ा दिए थे। इसके बाद पीडित शिक्षिका बैंक पहुंची और सीसी टीवी फुटेज आदि देखा । लेकिन कुछ भी पता नहीं चला। एक माह पूर्व भी बैंक की इस शाखा से सठियांव गांव निवासी पारसनाथ राय के जेब से उच्चकों ने 50 हजार रुपये पार कर दिया था संवाद

महिला शिक्षक के बैग से उचक्कों ने उड़ाए 20 हजार रुपये Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link