Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, July 28, 2022

गैरहाजिरी में जिले के शिक्षक प्रदेश में चौथे स्थान पर

 फिरोजाबाद। पूरे प्रदेश में बीते चार दिन निरीक्षण में जिले में 141 शिक्षक अनुपस्थित मिले हैं। इस संख्या के आधार पर जिला प्रदेश में चौथे स्थान पर है। मंडल में जिला पहले स्थान पर है।



निरीक्षण में सात विद्यालयों में वाला लटका मिला है। शिक्षाधिकारियों को निरीक्षण के दौरान स्कूल गेट के बाहर शिक्षकों के इंतजार में बच्चे खड़े दिखाई दिए थे। शासन ने प्रदेश के सभी जिले की सूची जारी की है, इसमें चार दिनों में शिक्षकों के अनुपस्थित मिलने का ब्योरा दिया है। इसमें पूरे प्रदेश में फिरोजाबाद चौथे स्थान पर है। प्रदेश में सबसे ज्यादा गोरखपुर में 159 शिक्षक अनुपस्थित पाए गए हैं। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी अंजली अग्रवाल ने बताया कि हमने विद्यालयों के लगातार निरीक्षण कराए थे जनपद में जो शिक्षक अनुपस्थित मिले हैं, उनके वेतन काटने के आदेश दे दिए है। सभी बीईओ को निर्देश दिए गए हैं कि विद्यालयों में लगतार निरीक्षण करें। 

मंडल में अनुपस्थित मिले शिक्षक


फिरोजाबाद    141

मैनपुरी      75

मथुरा       28

आगरा    25



गैरहाजिरी में जिले के शिक्षक प्रदेश में चौथे स्थान पर Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link