Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, July 28, 2022

आदेश : प्राइमरी स्कूल सफेद रंग से रंगे जाएंगे

 लखनऊ। सभी सरकारी प्राइमरी और जूनियर स्कूलों के भवनों को बाहर से अनिवार्य रूप से सफेद रंग में पुतवाया जाएगा। वहीं स्कूल की बाहरी दीवार पर निपुण भारत का लोगो भी पेंट किया जाएगा। इस संबंध में महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने आदेश जारी कर दिया है। हालांकि पुताई तभी करवाई जाएगी यदि पिछले वर्ष स्कूल की पुताई नहीं हुई हो।



वहीं कक्षा एक के लिए विशेष पेंटिंग करवाने के आदेश हैं, जिसमें बाल वाटिका का लोगो भी पुतवाया जाएगा। कम्पोजिट ग्रांट से विद्यालय भवन के अलावा चारदीवारी, ग्रिल, गेट, खिड़कियां व दरवाजे भी पेंट करवाए जाएंगे। इस वर्ष की ग्रांट जारी कर दी गई है। छात्र संख्या के हिसाब से 12 हजार से लेकर एक लाख तक की कम्पोजिट ग्रांट स्कूलों को दी जाती है।

आदेश : प्राइमरी स्कूल सफेद रंग से रंगे जाएंगे Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link