Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, July 28, 2022

दुखद: शिक्षिका ने घर में दुपट्टे से फंदा लगाकर दी जान

 घर में तीन महीने के बेटे संग थी शिक्षिका प्रिंसी 

कोंच परिषदीय विद्यालय की शिक्षिका ने मंगलवार की दोपहर में गल्ला मंडी परिसर स्थित आवास में दुपट्टे से फंदा लगा दी जान दे दी। पिता गल्ला मंडी में कर्मचारी हैं। पति की एट किराने में दुकान है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सीओ ने भी सीएचसी पहुंच कर घटना के बाबत जानकारी ली।


1-1 गल्ला मंडी निवासी 30 वर्षीय प्रिंसी कुशवाहा ने मंगलवार की दोपहर घर में दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। मां जब लौटी तो प्रिंसी को फंदे पर लटका देख उसकी चीख निकल गई चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर

पहुंचे और उसे फंदे से उतारकर सीएचसी लेकर गए। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रिंसो काँच ब्लाक के गांव वस्ती के परिषदीय विद्यालय में सहायक अध्यापिका थी। पिता अशोक कुशवाहा काँच गल्ला मंडी में कर्मचारी है और मंडी परिसर स्थित सरकारी आवास में रहते हैं प्रिंसी का आवास भी पिता के बगल में है। मंगलवार को प्रिंसी के पति सौरभ का जन्मदिन था वह सुबह का नाश्ता करके एट स्थित दुकान पर चला गया था उसका बड़ा बेटा छह साल का है, वह स्कूल गया था। तीन माह के दूसरे बच्चे के साथ प्रिंसी घर पर थी। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।

दुखद: शिक्षिका ने घर में दुपट्टे से फंदा लगाकर दी जान Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link