Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, July 28, 2022

शिक्षकों को सात घंटे करनी होगी ड्यूटी वरना कटेगा वेतन

 गोरखपुर विश्वविद्यालय ने बायोमेट्रिक हाजिरी पर दिखाई सख्ती 

गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय में अब अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ ही शिक्षकों को भी सात घंटे की ड्यूटी करनी होगी। उन्हें सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक परिसर में रहना होगा विश्वविद्यालय में आने और जाने के समय की बायोमेट्रिक हाजिरी लगानी होगी। इसी के आधार पर वेतन भी बनेगा।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी संकायों में बायोमेट्रिक हाजिरी के लिए मशीनें लगाने के बाद अब इस नियम को सख्ती से लागू करने के लिए निर्देश जारी किया है। निर्देश में इस बात का भी जिक्र है कि




विश्वविद्यालय के शिक्षक, अधिकारी और कर्मचारी बायोमेट्रिक हाजिरो का पालन नहीं कर रहे हैं। जिसका जब मन आता है, अटेंडेंस लगाता है। कुछ लोग इसे गंभीरता से न लेते हुए हाजिरी ही नहीं लगा रहे। हर हाल में बायोमेट्रिक मशीन पर सुबह 10 और शाम पांच बजे हाजिरी लगानी होगी।

कुलपति प्रो. राजेश सिंह की ओर से जारी आदेश में यह कहा गया है कि चायोमेट्रिक मशीन के जरिए शिक्षकों और कर्मचारियों के चेतन को उपस्थिति से लिंक कर दिया गया है। ऐसे में अनुपस्थित होने या कम अवधि तक परिसर रहने पर स्वतः वेतन की कटौती हो जाएगी।

शिक्षकों को सात घंटे करनी होगी ड्यूटी वरना कटेगा वेतन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link