Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, September 18, 2022

10वीं-12वीं के फॉर्म भरने का एक और मौका

 प्रयागराज | यूपी बोर्ड ने वर्ष 2022 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट परीक्षा तथा स्क्रूटनी परिणाम में अनुत्तीर्ण परीक्षार्थियों के 2023 की बोर्ड परीक्षा के आवेदन पत्र भरने के लिए एक और मौका दिया है। सचिव दिब्यकांत शुक्ल की ओर से शनिवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार कोषगार में परीक्षा शुल्क एक अक्तूबर तक जमा



होंगे। तीन से दस अक्तूबर तक शुल्क विवरण और आवेदन पत्र वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। इसी प्रकार वर्ष 2022 की हाईस्कूल कंपार्टमेंट/इंप्रूवमेंट परीक्षा तथा स्क्रूटनी परिणाम में सफलपरीक्षार्थियों के 11वीं में प्रवेश लेकर अग्रिम पंजीकरण कराने का भी मौका दिया है। 11वीं के परीक्षा शुल्क भी एक अक्तूबर तक जमा होंगे।

10वीं-12वीं के फॉर्म भरने का एक और मौका Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link