Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, September 18, 2022

अनिवार्य रूप दीवारों पर लिखा जाएगा शिक्षकों का विवरण

 प्रयागराज ।


अब परिषदीय विद्यालय और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की दीवारों पर शिक्षक का बोर्ड अनिवार्य रूप से लगाया जाएगा। इस बोर्ड में विद्यालय के सभी शिक्षकों का पूरा विवरण दर्ज होगा। इसके विद्यालय को पांच सौ रुपये का राशि अनुमन्य हुई है। इस बाबत प्रमुख सचिव की ओर से सभी बीएसए को पत्र भेजा गया है।



इस बोर्ड में अध्यापक की फोटो, शैक्षिक योग्यता, प्रशिक्षण योग्यता, मानव संपदा आईडी व अन्य गतिविधियों का विवरण अंकित होगा। साथ ही विद्यालय में नियुक्ति और यदि पुरस्कार मिला है तो उसका विवरण दर्ज होगा। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि इस बोर्ड को लगाने से शिक्षकों का गौरव बढ़ेगा। स्थानीय लोग भी शिक्षकों से परिचित रहेंगे। एक बोर्ड पर अधिकतम छह शिक्षकों का विवरण लिखा होगा। साथ इस बोर्ड को ऐसी जगह पर लगाना होगा, जहां से सबकी नजर पड़े।

अनिवार्य रूप दीवारों पर लिखा जाएगा शिक्षकों का विवरण Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link