Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, September 18, 2022

प्राथमिक शिक्षक संघ का चुनाव आज

 लखनऊ। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के लखनऊ के महानगर क्षेत्र का वार्षिक निर्वाचन अधिवेशन रविवार को होगा। इसमें कार्यकारिणी का चुनाव भी होगा। संगठन के अध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा और महामंत्री संजय सिंह ने बताया कि अधिवेशन रिसालदार पार्क लालकुआं स्थित शिक्षक भवन में सुबह नौ बजे से होगा।



नामांकन सुबह नौ से 10 बजे तक, नामांकन पत्रों की जांच 10 से 10.30 बजे तक, नाम वापसी 10.30 से 11 बजे तक, वैध नामांकन पत्रों का प्रकाशन 11 बजे और वोटिंग 11.30 बजे से दोपहर दो बजे तक होगी। इसके बाद मतगणना और परिणाम घोषित किया जाएगा। चुनाव के लिए जिला अध्यक्ष सुधांशु मोहन को पर्यवेक्षक और जिला मंत्री वीरेंद्र सिंह को निर्वाचन अधिकारी नामित

किया गया है।

प्राथमिक शिक्षक संघ का चुनाव आज Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link