भरी कचहरी में शिक्षक को देखते ही दो महिलाएं उस पर टूट पड़ीं। दोनों महिलाओं ने न केवल शिक्षक को बेरहमी से पीटा, बल्कि उनके कपड़े भी फाड़ डाले। कचहरी में हो रहे इस हंगामे होता देख कुछ लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की लेकिन असफल रहे। कचहरी में मौजूद लोगों ने हंगामे का वीडियो बनाया और वायरल कर दिया।
जांच पड़ताल में पता चला किजिस शिक्षक की पिटाई हो रही थी वह दोनों महिलाओं का पति था। पहली पत्नी से उसे तीन बच्चे थे। उसका पहली बीवी से कोर्ट में केस चल रहा है। इस बीच उसने दूसरी शादी कर ली थी। पहली बीवी को इसकी जानकारी हुई तो वह कचहरी पहुंच गई थी। समझौते के लिए तीनों को बुलाया गया था। इसी बीच पहली पत्नी को पति की कोई बात बुरी लग गई और उसने लात-घूंसे बरसाने शुरू कर दिए।
फर्रुखाबाद की कचहरी में दो पत्नियां ने पत्नी को जमकर पीटा। मारपीट के दौरान दोनों ने पति के कपड़े तक फाड़ डाले। भरी कचहरी में हो रहे इस हंगामे का लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।#farrukhabad #VideoViral #husbandwife pic.twitter.com/ZBrkej1pqq
— Hindustan UP-Bihar (@HindustanUPBH) September 16, 2022

