Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, September 18, 2022

इंप्रूवमेंट स्कूटनी परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी एक तक भरे परीक्षा फार्म

 प्रयागराज | यूपी बोर्ड ने दसवीं और बाहरवीं की इंप्रूवमेंट कंपार्टमेंट और स्कूटनी परीक्षा में शामिल विद्यार्थियों के लिए अग्रिम पंजीकरण और परीक्षा फार्म भरने की तिथि घोषित कर दी है। विद्यार्थी एक अक्तूबर तक अग्रिम पंजीकरण और परीक्षा फार्म भर सकते हैं। कोषागार में जमा शुल्क का चालान और अग्रिम पंजीकरण आवेदन परिषद की वेबसाइट पर तीन अक्टूबर तक अपलोड करना होगा माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव दिव्यकांत शुक्ल के मुताबिक यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 की हाईस्कूल की कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट परीक्षा तथा स्कूटनी परिणाम में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों के कक्षा 11 में प्रवेश को लेकर अग्रिम पंजीकरण कराए जाने के लिए तिथि निर्धारित की गई है।



 साथ ही बोर्ड परीक्षा 2022 के दसवीं और बारहवीं की कंपार्टमेंट और स्कूटनी परीक्षा में अनुत्तीर्ण परीक्षार्थियों के वर्ष 2023 की बोर्ड परीक्षा में आवेदन पत्र भरे जाने के लिए अवसर दिया गया है। ये विद्याथी एक अक्तूबर तक प्रवेश के लिए अग्रिम पंजीकरण और परीक्षा शुल्क जमा कर सकते हैं।

इंप्रूवमेंट स्कूटनी परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी एक तक भरे परीक्षा फार्म Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link