Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, September 18, 2022

कक्षा एक की छात्रा को टीचरों ने डंडे से पीटा

 प्रयागराज,। झलवा के बचपन प्ले स्कूल केदारनाथ पब्लिक स्कूल की अध्यापिकाओं और प्रिंसिपल के खिलाफ धूमनगंज थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। पिपरी थाना क्षेत्र के चंद्रभानपुर गांव के रहने वाले अरुण सिंह की बेटी कक्षा एक में पढ़ती है। अरुण सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया है कि उनकी बेटी दोपहर डेढ़ बजे स्कूल से लौटी तो खूब रो रही थी। पूछने पर बताया कि स्कूल की टीचरों ने मुक्का, थप्पड़, डंडे से पैरों से लेकर कमर तक मारापीटा। कान पकड़ कर सभी बच्चों के सामने सौ बार ऊठक बैठक कराई।



अरुण सिंह का आरोप है कि बच्ची की बात सुन जब वे स्कूल पहुंचे तो टीचर और प्रिंसिपल ने उन्हें गालियां दीं। धमकी दी कि बच्ची का भविष्य बर्बाद कर देंगे। मुझे स्कूल से बाहर निकलवा दिया। मामले में धूमनगंज थाने में अध्यापिका आदिति त्रिपाठी, सौम्या और प्रिंसिपल नाम अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस मामले में पूछताछ कर रही है।

कक्षा एक की छात्रा को टीचरों ने डंडे से पीटा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link