Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, August 26, 2023

चुनाव से पहले 15 लाख टैबलेट भी बांटने की तैयारी

 चुनाव से पहले 15 लाख टैबलेट भी बांटने की तैयारीइनका कहना है


औद्योगिक विकास विभाग व आईटी विभाग के प्रमुख सचिव अनिल सागर का कहना है कि संबंधित कंपनियों को आपूर्ति का आदेश दे दिया गया है। सितंबर के दूसरे हफ्ते से स्मार्टफोन की आपूर्ति शुरू हो जाएगी।


लखनऊ, । लोकसभा चुनाव से पहले योगी सरकार युवाओं को 15 लाख टैबलेट भी बांटेंगी। ये टैबलेट स्मार्ट फोन के अलावा दिए जाएंगे।


सरकार युवाओं को 25 लाख स्मार्ट फोन सितंबर के दूसरे सप्ताह से बांटना शुरू कर देगी। स्मार्ट फोन बांटने के बारे में बीते मंगलवार को कैबिनेट में फैसला किया गया था। अब आईटी विभाग 15 लाख टैबलेट खरीद के प्रस्ताव को जल्द कैबिनेट से मंजूर कराएगा।



हाल में कैबिनेट ने 25 लाख मोबाइल फोन खरीदने का निर्णय लिया है। इसके लिए सैमसंग व लावा जैसी कंपनियों को जिम्मा दिया गया। यह कंपनियां अगले महीने के दूसरे हफ्ते से स्मार्टफोन का वितरण करना शुरू कर देंगी।


सूत्रों ने बताया कि लोकसभा चुनाव के लिए अगले साल जनवरी में आचार संहिता लग सकती है। ऐसे में संहिता के बाद लैपटाप, स्मार्टफोन का छात्रों में निशुल्क वितरण संभव नहीं हो पाएगा। अब सरकार के पास चार महीने बचे हैं। इसी में लैपटॉप व स्मार्टफोन का वितरण होगा। इसे एक बड़े अभियान के तौर पर लिया जाएगा। अलग-अलग जिलों में विशेष आयोजन कर छात्र-छात्राओं को आमंत्रित किया जाएगा। उसमें स्थानीय विधायक, मंत्री व डीएम की देखरेख में इनका वितरण होगा।

चुनाव से पहले 15 लाख टैबलेट भी बांटने की तैयारी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link