Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, August 26, 2023

विद्यालयों का डीएम ने किया निरीक्षण : सातवीं के विद्यार्थियों ने बयां किया चंद्रयान-3 का सफर

 विद्यालयों का डीएम ने किया निरीक्षण


● प्रधानाध्यापक को सम्मानित करेंगे


प्रयागराज। जिले के सरकारी स्कूलों की दशा जानने के लिए शुक्रवार को जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने करछना ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय खेक्सा (धरवारा) का निरीक्षण किया। स्कूल पहुंचे डीएम ने बच्चों से चंद्रयान-3 के बारे में सवाल किए।



कक्षा सात के छात्र शिवाकांत पटेल ने मिशन चंद्रयान-3 के चांद तक के सफर को सही तरीके से बयां किया। जिस पर डीएम ने स्कूल की व्यवस्थाओं को देखकर बीएसए को निर्देश दिया कि यहां की प्रधानाध्यापिका रूश्दा नाहीद को सम्मानित करें। डीएम ने विद्यालय में बने हुए कम्प्यूटर कक्ष, लाइब्रेरी, बच्चों की ओर से बनाई गई उत्कृष्ट कलाकृतियां व हस्त निर्मित वस्तुओं को देखकर उसकी सराहना की। राज्य अध्यापक पुरस्कार से पुरस्कृत प्रधानाध्यापिका रूश्दा नाहीद, ग्राम प्रधान वीरू सिंह की प्रशंसा की।


इसके बाद डीएम प्राथमिक विद्यालय धरवारा-प्रथम करछना पहुंचे। विद्यालय में कुल पंजीकृत बच्चों की संख्या 79 होने पर उन्होंने विद्यालय में छात्रों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए।

विद्यालयों का डीएम ने किया निरीक्षण : सातवीं के विद्यार्थियों ने बयां किया चंद्रयान-3 का सफर Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link