Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, August 26, 2023

अटेवा की बैठक में सदस्यता अभियान पर विचार विमर्श

 जौनपुर। अटेवा पेंशन बचाओ मंच की समीक्षा बैठक सद्भावना पुल स्थित नव दुर्गा मंदिर परिसर में हुई। बैठक में सदस्यता अभियान को गति देने पर चर्चा हुई। जिला कोषाध्यक्ष टीएन यादव ने पदाधिकारियों से सदस्यता अभियान में सहयोग करने की अपील की।



जिला संयोजक चंदन सिंह ने एक अक्तूबर को दिल्ली कार्यक्रम में प्रतिभाग करने की अपील की। सांसद आवास पर घंटी बजाओ कार्यक्रम की कार्ययोजना के संबंध में महामंत्री इंदु प्रकाश यादव ने बताया कि शीघ्र सांसद से मिलने का कार्यक्रम तय किया जाएगा। संगठन मंत्रीद्वय सुभाष सरोज, संदीप यादव ने ब्लॉक इकाइयों के पुनर्गठन एवं समीक्षा में सभी ब्लॉक अध्यक्षों का आवाह्न किया। इस अवसर पर डॉ. कृपानिधि, अरविंद यादव, मनीष यादव प्रदीप कुमार, लाल चंद्र


यादव, प्रमोद कुमार प्रजापति, विनीत यादव सूरज कन्नौजिया आदि विचार साझा किया। अध्यक्षता जिला संयोजक चंदन सिंह और संचालन महामंत्री इंदु प्रकाश यादव ने किया।

अटेवा की बैठक में सदस्यता अभियान पर विचार विमर्श Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link