Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, August 26, 2023

बीएसए की जांच में दो माह से गायब मिली शिक्षामित्र

 देवरिया, निज संवाददाता बीएसए ने गुरुवार को सलेमपुर और भलुअनी ब्लाक के स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई विद्यालयों में पंजीकृत छात्रों की सापेक्ष काफी कम उपस्थिति मिली। कुछ स्कूलों में काफी गंदगी व अव्यवस्था देख बीएसए ने शिक्षकों से काफी खफा हुई। मुसैला खुर्द में शिक्षामित्र लगभग दो माह से बिना सूचना के अनुपस्थित पाई गईं।



बीएसए शालिनी श्रीवास्तव गुरुवार की सुबह ही विद्यालयों का निरीक्षण करने के लिए निकल गई थी। सुबह आठ बजे वह भलुअनी विकास खंड के


उच्च प्राथमिक विद्यालय नरौली संग्राम पहुंची। जांच में कुल 40 छात्रों में से 18 बच्चे उपस्थित थे। इसके बाद प्राथमिक विद्यालय नरौली संग्राम में 109 बच्चे के सापेक्ष 48 छात्र थे। विद्यालय में पठन-पाठन की व्यवस्था ठीक करने का निर्देश दिया। विद्यालय में गंदगी में देख कर उसे ठीक करने का निर्देश दिया। निरीक्षण में पाई गई कमियों को एक सप्ताह के अंदर दूर कराकर आख्या उपलब्ध कराने को कहीं।


संविलयन विद्यालय मुसैला खुर्द में 113 बच्चों के स्थान पर मात्र 63 छात्र आए थे। विद्यालय में कार्यरत | शिक्षामित्र शालिनी श्रीवास्तव बिना किसी सूचना से जुलाई 2022 से अनुपस्थित पाई गई। इस बीएसए ने इसी विद्यालय में कम्पोजिट ग्रांट के व्यय का ब्यौरा मांगने पर प्रधानाध्यापक द्वारा अधूरा प्रस्तुत किया गया। जिस पर प्रधानाध्यापक को खण्ड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से कम्पोजिट ग्रांट का प्राप्त धनराशि के सापेक्ष व्यय का स्पष्ट विवरण तीन दिन के अंदर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।


सलेमपुर विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय बड़हरा में 40 बच्चे के सापेक्ष 20 छात्र उपस्थित थे। विद्यालय में चहारदीवारी बनवाने के लिए प्रधान से सम्पर्क करने का निर्देश दी। भलुअनी दुबे विद्यालय मे  48 बच्चों के सापेक्ष मात्र 18 छात्र थे। बच्चे पाठ्य पुस्तक नहीं पढ़ पा रहे थे। विद्यालय की साफ- सफाई स्थिति काफी खराब पायी गयी। मध्यान्ह भोजन का संचालन मीनू के अनुसार नहीं किया जा रहा था। निरीक्षण में पायी गयी कमियों को देखते हुए प्रधानाध्यापक का वेतन रोक लगाते हुए एक सप्ताह के अंदर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। प्राथमिक विद्यालय महुई श्रीकान्त में 60 छात्र उपस्थित थे। प्राथमिक विद्यालय करौंदी (डुमरिया लाला) में 48 बच्चे उपस्थित थे। प्रधानाध्यापक को विद्यालय की साफ सफाई तथा बच्चो का अधिगम स्तर सुधारने का विशेष निर्देश दिया गया। उच्च प्राथमिक विद्यालय महानपुर बुजुर्ग में 62 छात्र उपस्थित थे। अध्यापकों से छात्रों के नामांकन बढ़ाने तथा अध्ययनरत् बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करने का निर्देशित किया गया।

बीएसए की जांच में दो माह से गायब मिली शिक्षामित्र Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link