श्रावस्ती। रेडक्रॉस की त्रैमासिक बैठक में अध्यक्ष कृतिका शर्मा ने सभी को सीमावर्ती गांवों में चल रहे विद्यालयों को गोद लेने के लिए प्रेरित किया था। जिस पर पहल करते हुए सचिव अरुण कुमार मिश्र की ओर से सभी सहयोगी विभागों, पदाधिकारियों व सदस्यों से कम से कम एक विद्यालय गोद लेने की बात की थी। इस पर एसएसबी ने तीन स्कूलों को गोद लिया है।
एसएसबी की ओर से उच्च प्राथमिक विद्यालय ककरदरी जमुनहा, कंपोजिट विद्यालय भरथा सिरसिया व प्राथमिक विद्यालय रनियापुर को गोद लिया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से संबंधित विद्यालयों को एसएसबी की ओर से गोद लेने पर स्वीकृति दे दी है। एसएसबी कमांडेंट आर राजेश्वरी ने बताया की हमारे जवान विद्यालय के शिक्षण कार्यों में सहयोग के अलावा अतिरिक्त गतिविधियों को भी बढ़ायेंगे । रेडक्रॉस की चेयरमैन श्रुति बरार ने एसएसबी के इस कार्य की सराहना की है। उन्होंने कहा कि एसएसबी की ओर से स्कूलों को गोद लिये जाने से विद्यालयों की शिक्षा में सुधार होगा।

