Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, August 26, 2023

शर्मनाक : शिक्षिका ने छात्र को बच्चों से लगवाए चांटे

 मुजफ्फरनगर, वरिष्ठ संवाददाता। मुजफ्फरनगर में एक शर्मनाक और झकझोरने वाला वीडिया सामने आया है। इस वीडियो में एक शिक्षिका क्लास के बाकी बच्चों से एक छात्र की पिटाई करा रही है। वीडियो वायरल होने के बाद इसे सांप्रदायिक रूप भी दिया जा रहा है। एसएसपी ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। जिलाधिकारी ने बीएसए से शनिवार तक रिपोर्ट तलब कर ली है। खबर लिखे जान तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। उधर, पीड़ित के पिता ने मामले में कोई भी कार्रवाई करने से इनकार करते हुए बच्चे का नाम स्कूल से कटवाने की बात कही है।



वायरल वीडियो के अनुसार मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर क्षेत्र के एक गांव में शिक्षिका घर में ही निजी स्कूल चला रही है। शिक्षिका क्लास में एक छात्र को कक्षा के अन्य बच्चों से पीटने के लिए कह रही है। संचालिका बच्चों से उसे और पीटने की बात कहने के साथ आपत्तिजनक सांप्रदायिक टिप्पणी भी कर रही है। यह वीडियो शुक्रवार का ही बताया जा रहा है लेकिन हिन्दुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।


ये भी पढ़ें...



पिटाई से रोने लगा बच्चाः वायरल वीडियो में शिक्षिका ने पहले एक बच्चे से कहा..... इसे मारो...... इसके बाद दूसरे बच्चे को बुलाया और जोर से मारने को कहा दूसरे छात्र के चांटा मारते ही मासूम रोने लगा। इस दौरान शिक्षिका किसी से बात करते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी करती रही।


डीएम ने बीएसए से मांगी रिपोर्ट:

वीडियो वायरल होते ही डीएम अरविंद मल्लपा बंगारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से शनिवार तक पूरे मामले की रिपोर्ट तलब कर ली है। बीएसए शुभम शुक्ला ने शाहपुर ब्लाक के = खंड शिक्षा अधिकारी को जांच करने के लिए गांव भेजा है। एसएसपी संजीव सुमन ने थाना पुलिस और सीओ को कार्रवाई के आदेश दिए हैं। शुरुआती जांच में पता चला कि पांच का पहाड़ा न सुनाने पर छात्र को सजा दी गई थी। 



मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर क्षेत्र के स्कूल के एक प्रकरण की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से देर शाम मिली। तुरंत ही एसएसपी मुजफ्फरनगर से कहा गया है कि वह जांच कर उचित कार्रवाई करें।

अजय कुमार साहनी, डीआईजी, सहारपुर रेंज

शर्मनाक : शिक्षिका ने छात्र को बच्चों से लगवाए चांटे Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link