कुचायकोट, एक संवाददाता। प्रखंड के 36 विद्यालयों के प्रधानाध्यपकों का एक दिन का वेतन रोकते हुए 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण देने का आदेश जारी हुआ। यह आदेश स्थानीय बीईओ अशोक कुमार सिंह ने किया गया।
स्पष्टीकरण में संतोषजनक जवाब नहीं देने पर विभागीय कार्रवाई शुरू करने की बात कही गयी है। बीईओ द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि सभी प्रधानाध्यापकों के साथ प्रतिदिन सुबह 11.30 बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग की जाती है। जिसमें प्रधानाध्यापक व प्रभारी प्रधानाध्यापक की उपस्थिति अनिवार्य है। लेकिन, प्रखंड के
36 विद्यालयों के प्रधानाध्यापक
वीसी से दो दिनों से अनुपस्थित रह
रहे हैं। जो वरीय पदाधिकारियों के
आदेश की अवहेलना है। इसको
लेकर गैरहाजिर प्रधानाध्यापकों से
स्पष्टीकरण किया गया है।
स्पष्टीकरण मांगे जानेवाले
प्रधानाध्यापकों में उत्क्रमित मध्य
विद्यालय मठिया दयाराम,
प्राथमिक विद्यालय लोहार पट्टी,
नवसृजित प्राथमिक विद्यालय
नेचुआ खास, नवसृजित प्राथमिक
विद्यालय दया छप्पर जगदौली,
नवसृजित प्राथमिक विद्यालय
मठिया हरिजन टोला, उत्क्रमित
मध्य विद्यालय वारवां वृत नवसृजित प्राथमिक विद्यालय
जलालपुर पश्चिम, प्राथमिक
विद्यालय जलालपुर राज,
प्राथमिक विद्यालय जलालपुर
कन्या, उच्चतर माध्यमिक
विद्यालय बरनैया राजाराम संकुल
के सभी विद्यालय, हजारीलाल
उच्चतर माध्यमिक विद्यालय
बलिवन सागर संकुल के सभी
विद्यालय, उच्चतर माध्यमिक
विद्यालय ईश्वरपट्टी संकुल के
सभी विद्यालय व उच्चतर
माध्यमिक विद्यालय छतरपट्टी
संकुल के सभी विद्यालय के
प्रधानाध्यापक शामिल हैं। बीईओ
ने बताया कि वीसी से लगातार
गायब होना एक गंभीर मामला है।

