Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, April 30, 2024

Primary ka master Bihar: स्कूल में शिक्षक प्रशिक्षण के लिए पंजी बनाने का निर्देश

 स्कूल में शिक्षक प्रशिक्षण के लिए पंजी बनाने का निर्देश 



भभुआ नगर. जिले के सभी विद्यालयों में शिक्षक प्रशिक्षण पंजी बनेगी. विद्यालयों में शिक्षक प्रशिक्षण पंजी बनाने के लिये जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सर्व शिक्षा अभियान ने सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया है. इसमें कहा है कि सतत व्यावसायिक योजना के तहत सभी सरकारी विद्यालयों में कार्यरत सभी शिक्षकों को प्रत्येक वर्ष छह दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण दिया जाना अनिवार्य है. प्रशिक्षण में प्रतिभागिता हेतु शिक्षकों का नाम डालने के लिए प्रधानाध्यापक ग्रुप में वाट्सअप एप के माध्यम से गूगल लिंक प्रेषित किया जाता है. इस लिंक में डबल प्रविष्टि या जिन्होंने वर्तमान शैक्षिक सत्र 2024-25 में एक अप्रैल 2024 के बाद जिन शिक्षकों ने प्रशिक्षण प्राप्त कर लिया हो, उनकी पुनरावृत्ति नहीं हो, इसके लिए आवश्यक है कि विद्यालय स्तर पर शिक्षक प्रशिक्षण पंजी बनायी जाये, साथ ही कहा गया है कि अगर कोई शिक्षक प्रशिक्षण से वंचित रह जाता हैं, तो इसके लिए संबंधित विद्यालय के

प्रधानाध्यापक जवाबदेह होंगे.

Primary ka master Bihar: स्कूल में शिक्षक प्रशिक्षण के लिए पंजी बनाने का निर्देश Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link