Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, April 30, 2024

मधेपुर का नया प्राथमिक विद्यालय भवनहीन, शौचालय के कमरों में चलाया जा रहा विद्यालय

 मधुबनी जिले के मधेपुर प्रखंड का नया प्राथमिक

विद्यालय डरिया टोल शौचालय में चलाया जा रहा है।

शौचालय के एक कमरे में विद्यालय की पंजियां और

कुर्सी, टेबल रखे जाते है। वहीं, दूसरे कमरे में मध्याह्न

भोजन बनाने का बर्तन, चावल और सामग्री रखी जाती

है। शौचालय के बरामदे पर बच्चों को बैठाकर पढ़ाया

जाता है। पेशाब घर वाले कमरे में एमडीएम बनाया जाता

है। बारिश होने पर छुट्टी दे दी जाती है। भखराइन पंचायत

के डरिया टोल वार्ड-7 में स्थित यह विद्यालय अपने



स्थापना काल 2006 से ही भवनहीन है। स्थापना काल से यह विद्यालय सड़क किनारे पीपल पेड़ के नीचे चलता था। 2015 से यहां चलाया जा रहा है। इस विद्यालय के पास साढ़े तीन कट्ठा भूमि है। इस भूमि में ग्राम पंचायत द्वारा मनरेगा से मिट्टीकरण कार्य किया गया है। 2010 में सरकार द्वारा आवंटित एक लाख चालीस हजार की राशि से विद्यालय की भूमि पर दो कमरों के शौचालय का निर्माण करवाया गया। इसी में दो पेशाब घर भी संयुक्त रूप से बनाए गए। अब यही शौचालय स्कूल संचालन में उपयोग किया जा रहा है। शुरू में विद्यालय विकास मद की राशि से हेडमास्टर द्वारा फूस की झोपड़ी बनाकर वर्ग संचालन किया जा रहा था। झोपड़ी के क्षतिग्रस्त होने से शौचालय में पढ़ाया जा रहा है।

मधेपुर का नया प्राथमिक विद्यालय भवनहीन, शौचालय के कमरों में चलाया जा रहा विद्यालय Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link