झांसी। निर्वाचन के कार्य में एक साथ कई दंपत्ति की ड्यूटी लग जाती है पर यूटा की मानें तो मांग पत्र निर्वाचन आयोग के सामने रखा गया था जिसके बाद उनकी मांग मान ली गई है। अब चुनाव में दंपत्ति पति पत्नी में से किसी एक की ड्यूटी लगेगी जबकि किसी एक को ड्यूटी से मुक्त रखा जाएगा।
पति पत्नी दोनों जो भी शिक्षक है उनकी एक साथ अधिकांश चुनावों में ड्यूटी लग जाती है। जिसके बाद - शिक्षकों में बेचैनी इस बात की हो जाती है कि उनके घर में छोटे बच्चे या वृद्ध की देखभाल कौन करेगा। इसी चिंता को लेकर यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन यूटा के जिलाध्यक्ष ने बताया कि यूटा प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राठौर के मांग पत्र मुख्य निर्वाचन अधिकारी भेजा था। जिलाध्यक्ष अंकित बाबू राय मंत्री प्रशांतदीप ने बताया है कि संगठन की पहल पर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी चंद्रशेखर ने निर्देश दे दिए हैं कि जिला निर्वाचन अधिकारी को शिक्षक ड्यूटी से मुक्त करने का प्रार्थना पत्र प्रेषित कर सकते है। इसका आदेश जारी हो गया है।

