शिक्षिका बनने पर मिली पहली सैलरी तो स्नेहा ने 120 बच्चों के बीच बांटा स्कूल बैग
बेगूसराय श्रीकृष्ण नगर निवासी राजेश कुमार की बेटी स्नेहा शर्मा ने बीपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल कर शिक्षिका बनने के बाद अपने प्रथम माह के वेतन मिलने के बाद बच्चों की पाठशाला के बच्चों के बीच स्कूल बैग, वाटर बोतल, कॉपी, कलम इत्यादि समान का वितरण किया है। बैग मिलने के बाद सभी बच्चों के चेहरे पर गजब का उत्साह देखने को मिला।
सभी बच्चों ने एक सुर में स्नेहा शर्मा को थैंक यू मैडम कहा। स्नेहा शर्मा राधा देवी कन्या मध्य विद्यालय नाक्कोठी में नियुक्त हुई है। स्नेहा शर्मा नें कहा कि उन्हें बहुत खुशी महसूस हो रही है। उन्होंने कहा कि झुग्गी-झोपड़ी में बच्चों की पाठशाला में बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देना सराहनीय कदम है। आम लोगों को इस प्रकार के कार्यों में मदद के लिए आगे आना चाहिए।मौके पर अनामिका शर्मा, अनन्या शर्मा, पाठशाला के संचालक रौशन कुमार, विक्की भाटिया, मृत्युंजय सहित अन्य लोग मौजूद थे।
.jpg)
