Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, April 18, 2024

दुखद: वैष्णो देवी दर्शन करने गए शिक्षक की पहाड़ी से गिरकर मौत

 निगोह। बरसठी थाना क्षेत्र के रसुलहा गांव निवासी एक शिक्षक की बीते शनिवार को जम्मू कश्मीर में मां वैष्णो देवी का दर्शन करते समय पहाड़ी से गिर कर मौत हो गई। सोमवार की रात शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। शिक्षक अपने परिवार के साथ दर्शन करने गए थे। वे पूर्व विधायक एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व.नजू राम पटेल के पौत्र थे।



 रसुलहा निवासी शिक्षक विजेंद्र पटेल(50) पुत्र जंगाली अपनी पत्नी संजू देवी(45), बेटी सृष्टि(17) और बेटा भोला(13) के साथ वैष्णो देवी दर्शन करने गए थे। दर्शन करने के बाद 13 अप्रैल को भैरवनाथ स्थित ऊंची पहाड़ी पर गए थे। जहां से असंतुलित होकर वे नीचे गिर गए। उनके साथ गए परिवार के लोग परेशान हो गए। पुलिस की मदद से शव को किसी तरह बाहर निकाला गया। शव को एंबुलेंस से सोमवार रात करीब 11 बजे की पैतृक गांव रसुलहा लाया गया। विजेंद्र पटेल के पत्नी, बच्चों और परिवार के अन्य लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। जंगाली पटेल के तीन पुत्रों में विजेंद्र सबसे बड़े थे। वे वाराणसी जिले में पूर्व माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक थे।

दुखद: वैष्णो देवी दर्शन करने गए शिक्षक की पहाड़ी से गिरकर मौत Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link