Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, March 19, 2026

टीजीटी-2021 हिंदी के अवशेष पैनल के ओबीसी अभ्यर्थियों ने भरे कालेज विकल्प

टीजीटी-2021 हिंदी के अवशेष पैनल के ओबीसी अभ्यर्थियों ने भरे कालेज विकल्प

प्रयागराज अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक विद्यालयों की प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी)-2021 भर्ती में हिंदी विषय के ओबीसी श्रेणी के - अक्शेष पैनल के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग बुधवार को कराई गई। शिक्षा निदेशालय में संयुक्त शिक्षा - निदेशक (अर्थ) महेंद्र कुमार सिंह ने अभ्यर्थियों के शैक्षिक व प्रशिक्षण प्रमाणपत्रों का परीक्षण कराने के साथ उनसे पांच-पांच कालेजों का विकल्प भराया। 15 रिक्त पदों के सापेक्ष - अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक ने



उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की ओर से जारी अवशेष पैनल के 33 अभ्यर्थियों की सूची सार्वजनिक की थी। इसमें से 31 अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग कराई।




विज्ञापन संख्या-01/2021 (प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक) के अंतर्गत हिंदी विषय के बालक वर्ग श्रेणी में अवशेष पैनल में चयनित अन्य पिछड़ा वर्ग के 33 अभ्यर्थियों में से दो अभ्यर्थी काउंसलिंग में नहीं पहुंचे। इस भर्ती में चयन के लिए 17 जुलाई 2023 को काउंसलिंग कराई गई थी। उसमें रिक्त रह गए पदों के




सापेक्ष काउंसलिंग कराकर नियुक्ति दिए जाने की मांग अभ्यर्थी काफी समय से कर रहे थे। काउंसलिंग में पहुंचे अभ्यर्थियों से अपने मूल शैक्षिक व प्रशिक्षण प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, निवास प्रमाणपत्र, माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड में किए गए आवेदन की प्रति (फोटो सहित) तथा आधार कार्ड के साथ उसकी एक-एक छायाप्रति स्वप्रमाणित लेकर आना था। इसमें से कुछ के अभिलेख अपूर्ण थे, जिसे प्रस्तुत करने के लिए उन्होंने समय मांगा है।

टीजीटी-2021 हिंदी के अवशेष पैनल के ओबीसी अभ्यर्थियों ने भरे कालेज विकल्प Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link