फर्नीचर घोटाले में बेसिक शिक्षा का जिला समन्वयक गिरफ्तार
गोंडा। फर्नीचर खरीद घोटाले में रिश्वत लेने के आरोप में बेसिक शिक्षा विभाग के जिला (सिविल) विद्याभूषण मिश्र को पुलिस ने मंगलवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद की गई गिरफ्तारी के बाद बुधवार को उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
इस मामले में नामजद दूसरे जिला समन्वयक प्रेमशंकर मिश्र की तलाश जारी है। वहीं तत्कालीन बीएसए अतुल तिवारी ने हाईकोर्ट से स्टे ले रखा है। गिरफ्तार जिला समन्वयक सुल्तानपुर के बरुई गांव का रहने वाला है।
पुलिस के अनुसार नवंबर 2025 में भ्रष्टाचार निवारण न्यायालय, गोरखपुर के आदेश पर इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जांच के दौरान बीएसए
ऑफिस से विद्याभूषण मिश्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी की गई।
मामला जिले के 564 उच्च प्राथमिक और संकुल विद्यालयों में फर्नीचर आपूर्ति से जुड़ा है। मोतीगंज क्षेत्र के नीमन सीटिंग सॉल्यूशन प्रा.लि. के एमडी मनोज पांडेय ने आरोप लगाया था कि टेंडर मिलने के बाद तत्कालीन बीएसए और दोनों जिला समन्वयकों ने 2.25 करोड़ रुपये मांगे। 4 जनवरी 2025 को बीएसए आवास पर 30 लाख रुपये लिए गए। शेष रकम न देने पर फर्म को दो वर्ष के लिए ब्लैक लिस्ट कर दिया

