Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, March 19, 2026

शिक्षा विभाग के प्रधान सहायक पर दूसरी बार प्राथमिकी दर्ज

शिक्षा विभाग के प्रधान सहायक पर दूसरी बार प्राथमिकी दर्ज

आजमगढ़। जिले में शिक्षा विभाग के अभिलेखों में कथित हेराफेरी का मामला सामने आया है। श्री देवानंद संस्कृत उच्च माध्यमिक विद्यालय दानशनिचरा रामगढ़ की मान्यता से जुड़े पत्र में गड़बड़ी मिलने पर संयुक्त शिक्षा निदेशक आजमगढ़ मंडल की शिकायत पर प्रधान सहायक विधिचंद यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।



पहले भी अनियमितता के आरोप में प्रधान सहायक पर प्राथमिकी दर्ज हुई थी। संयुक्त शिक्षा निदेशक नवल


किशोर की ओर से 28 फरवरी को दी गई तहरीर में बताया गया है कि पत्रावली में संलग्न पत्र में पांच लोगों के नाम दर्ज मिले, जबकि कार्यालय के डाक सहायक विजय कुमार यादव द्वारा प्राप्त मूल पत्र में केवल चार लोगों के नाम अंकित थे। डाक सहायक ने बताया कि उन्होंने जो पत्र प्राप्त किया था, उस पर रिसीट नंबर दर्ज कर तत्कालीन पटल प्रभारी विधिचंद यादव को दे दिया था। जांच में पाया गया कि पत्रावली में जो पत्र संलग्न है, उसमें पांच नाम हैं।

शिक्षा विभाग के प्रधान सहायक पर दूसरी बार प्राथमिकी दर्ज Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link