Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, March 19, 2026

शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्य किए जाने पर विरोध जताया

शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्य किए जाने पर विरोध जताया 



प्रयागराज : अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के नेतृत्व में प्रयागराज इकाई ने पोस्ट कार्ड अभियान चलाया। इसमें शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्य किए जाने पर विरोध जताया गया। कार्यालय खंड शिक्षा अधिकारी जसरा में बड़ी संख्या में शिक्षक एकत्र हुए। सेवारत शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्य किये जाने के विरोध में शिक्षक की पाती कार्यक्रम के तहत राष्ट्रपति, सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, विपक्ष के नेता को पोस्ट कार्ड भेजा। निवेदन किया कि सेवारत शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से छूट दी जाए। इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष शंकर चंद्र, वसीम अहमद, मनोज कुमार शुक्ल, दीपिका, उमेश कुमार शुक्ल, दशरथ, पुष्यागिरि, निशा चौधरी, दिलीप तिवारी आदि रहे।

शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्य किए जाने पर विरोध जताया Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link