Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, March 19, 2026

एक्सपोजर विजिट में जिलों में सामने आ रही बड़ी लापरवाही

एक्सपोजर विजिट में जिलों में सामने आ रही बड़ी लापरवाही

लखनऊ। प्रदेश में पीएमश्री योजना के तहत 150 शिक्षकों व राष्ट्रीय अविष्कार अभियान में बच्चों को एक्सपोजर विजिट कराने के लिए पूर्व में बजट दिया गया था। किंतु इसमें जिला स्तर पर लापरवाही देखने को मिली है। शिक्षकों के मामले में मात्र बस्ती मंडल ने ही भ्रमण कराया है। वहीं बच्चों के भ्रमण की सूचना अभी तक किसी जिले से नहीं दी गई है। मुख्यालय ने इस पर नाराजगी जताई है।

महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी की ओर से सभी मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक व बीएसए को भेजे पत्र में कहा गया है कि प्रदेश के 150 शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट कराना था। अभी तक मात्र बस्ती मंडल में शिक्षकों का एक्सपोजर विजिट कराया गया है। अन्य मंडल में इसके पूरा न कराने की स्थिति खेदजनक है।


उन्होंने निर्देश दिया है कि इसकी जानकारी 31 मार्च तक हर हाल में पोर्टल पर उपलब्ध कराएं।


श्रीहरिकोटा, इसी तरह राष्ट्रीय अविष्कार अभियान में 150 छात्रों को बंगलुरू, अहमदाबाद, गांधीनगर का चार दिन की एक्सपोजर विजिट कराना है। इसमें जिले से दो मॉडल का निर्माण कराने वाले विजेता को फरवरी में भ्रमण कराना था। किंतु कहीं से भी अभी तक एक्सपोजर विजिट की जानकारी परियोजना कार्यालय को नहीं दी गई है। यह स्थिति खेदजनक है। ऐसे में 31 मार्च तक बच्चों का भ्रमण कराते हुए इसकी सूचना उपलब्ध कराएं।

एक्सपोजर विजिट में जिलों में सामने आ रही बड़ी लापरवाही Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link